Categories: देश

ईरान ने सुप्रीम लीडर को ऐसी जगह छिपाया… अब खामनेई पर चाहकर भी हमला नहीं कर सकता इजरायल

नई दिल्ली। ईरान के मिलिट्री ठिकानों और न्यूक्लियर साइट्स पर इजरायल की बमबारी जारी है। इजरायल की कोशिश है कि ईरान के बड़े सैन्य अधिकारियों और सरकार में बैठे लोगों को मारकर अयातुल्ला खामनेई की सत्ता को कमजोर किया जाए। इजरायल अपनी इस कोशिश में थोड़ा बहुत कामयाब भी हो चुका है। उसने अब तक 7 ईरानी सैन्य जनरलों को मार गिराया है। हालांकि इजरायली सेना अभी तक सुप्रीम लीडर खामनेई को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाई है।

इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर को तेहरान के सबसे सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया है। यह ठिकाना ऐसी जगह पर है, जहां पर इजरायल चाहकर भी कोई हमला नहीं कर सकता है।

खामनेई पर हमला क्यों नहीं कर सकता इजरायल

ईरान की सेना ने सुप्रीम लीडर खामेनेई को परिवार सहित तेहरान के लाविजान में स्थित बंकर में भेज दिया गया है। खामनेई अब इस बंकर से ईरान का नेतृत्व करेंगे। लाविजान के इस बंकर को तेहरान की सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। यह ईरानी सुप्रीम लीडर के आधिकारिक आवास से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बंकर की सुरक्षा ईरानी सेना के सबसे काबिल सैनिक करते हैं।

इजरायल के लिए इस बंकर पर मिसाइल गिराना आसान नहीं है। इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी (IAEI) के मुताबिक लाविजान में ही ईरान की एक यूरेनियम साइट भी मौजूद है। ऐसे में अगर इजरायल ने हमला किया तो न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे लाखों लोगों की जिंदगी पर संकट आ सकता है।

इजराइल कभी नहीं चाहेगा कि इस तरह का हमला कर वह पूरी दुनिया में बैकफुट पर चला जाए। यह स्थिति उसके लिए युद्ध से भी बहुत ज्यादा बदतर हो सकती है। अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देश जो इजरायल का लगातार समर्थन करते आए हैं, वो अपना समर्थन वापस ले सकते हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

4 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

22 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

49 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

1 hour ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

1 hour ago