लखनऊ एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे 250 हज यात्री, लैंडिंग के दौरान सऊदी एयरलाइन्स के विमान के पहिए से निकली चिंगारी

लखनऊ। यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। सऊदी एयरलाइन्स के एक विमान में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, इस वजह से प्लेन के पहिए से चिंगारी और धुंआ निकलने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। समय रहते फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पायलट की सूझबूझ से बची 250 की जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 हजयात्रियों को लेकर जा रहे सऊदी एयरलाइन्स के विमान में रविवार सुबह चौधरी चरण एयरपोर्ट पर लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। इसके बाद पहिए से चिंगारी और धुंआ निकलता देखकर पायलट ने विमान रोक दिया। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसके बारे में सूचना दी। विमान को पीछे धकेलकर टैक्सी-वे पर ले जाया गया। फायर विभाग की टीम ने तुरंत फोम और पानी की मदद से 20 मिनट के अंदर आग पर नियंत्रण पा लिया। पायलट ने अपनी सूझबुझ से एक बड़ी घटना टाल दी।

अहमदाबाद में हुआ था भयानक प्लेन हादसा

इससे पहले 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में 275 लोगों की जान चली गई। प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे। उनका आज शाम राजकोट में अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। कल यानी 15 जून को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गई। इसमें 23 माह की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह ख़राब मौसम थी।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

7 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

33 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

48 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

52 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

2 hours ago