Categories: Others

गाजियाबाद में धर्मांतरण विवाद : हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पादरी सहित दो गिरफ्तार

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधियां चलाने के आरोप में पुलिस ने एक पादरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। राहुल विहार स्थित एक मकान में चल रही इन गतिविधियों को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया था।

हिंदू संगठनों का आरोप

हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस इलाके में लंबे समय से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थीं। उनका दावा है कि दलित समुदाय के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इन संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से धर्मांतरण से जुड़ा साहित्य व अन्य सामग्री जब्त की।

थाने में दी गई शिकायत

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, प्रेमचंद जाटव के घर पर धर्मांतरण का कार्य चल रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान केरल के रहने वाले पादरी विनोद से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप जाटव ने कई साल पहले अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म अपना लिया था और उसके घर पर हर रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की जाती थी।

धर्मांतरण का विरोध करेंगे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर पादरी विनोद और प्रदीप जाटव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। हिंदू संगठनों का कहना है कि वे किसी भी तरह के जबरन धर्मांतरण का विरोध करते रहेंगे। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर: ऋषभ भारद्वाज

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago