Breaking

ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने अमेरिकी जहाज़ों पर किया जवाबी वार, ड्रोन भी दागे

Iran War News: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की तय समयसीमा से पहले तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। Strait of Hormuz में अमेरिका द्वारा ईरानी कार्गो जहाज पर हमले के बाद हालात और बिगड़ गए, जिसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन हमले का दावा किया है। इस घटना के बाद ईरान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज की सुरक्षा मुफ्त नहीं है और यदि उसके तेल निर्यात पर रोक लगाने की कोशिश की गई, तो इसका असर पूरी दुनिया को झेलना पड़ेगा।

ईरान ने जवाबी हमले में दागे ड्रोन

उधर, ईरान ने दावा किया है कि उसने ड्रोन के जरिए अमेरिकी की नौसेना के जंगी जहाजों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा ईरान के कार्गो जहाज पर हमले के बाद की गई बताई जा रही है। वहीं होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही एक बार फिर प्रभावित होने लगी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

अमेरिका से ईरान क्या चाहता है?

ईरान की ओर से संकेत दिए गए हैं कि अगर अमेरिका आर्थिक और सैन्य दबाव नहीं हटाता है, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। ईरान ने साफ किया है कि होर्मुज स्ट्रेट तभी पूरी तरह खुलेगा, जब अमेरिका अपनी नाकेबंदी समाप्त करेगा और क्षेत्र से सैन्य मौजूदगी कम करेगा। इस बीच दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर कूटनीतिक स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं, ताकि तनाव को कम किया जा सके।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago