Breaking

Delhi में हीटवेव का येलो अलर्ट: इस हफ्ते तेजी से चढ़ेगा पारा

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में हाल के दिनों की बारिश से मिली राहत अब खत्म हो चुकी है और एक बार फिर भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। रविवार 19 अप्रैल को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से बढ़ेगा। इसी के मद्देनज़र आईएमडी ने इस साल पहली बार राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच हीटवेव की चेतावनी देता है। इस दौरान शहर के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले दिनों बारिश से मौसम के तापमान आया था बदलाव

शुक्रवार 17 अप्रैल को इस सीजन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन उसी दिन हुई तेज बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इसके बाद शनिवार 18 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और अब फिर से गर्मी ने तेजी पकड़ ली है।

रविवार को 41 डिग्री के पार था टेंपरेचर

रविवार 19 अप्रैल को Ridge area में सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि Mungeshpur में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाएं और लगातार तेज धूप तापमान को तेजी से बढ़ा रही हैं, जिसका असर Punjab, Haryana और Rajasthan जैसे राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

27 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

31 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

58 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago