PM Modi on UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही होना चाहिए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूएई पर हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आम नागरिकों और नागरिक ठिकानों पर हमले को पूरी तरह गलत बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत यूएई के साथ मज़बूती से खड़ा है और सभी मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट जहाज़ों का आना-जाना क्षेत्र में लंबे समय तक शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने यूएई के फुजैराह में हुए हमले को “अस्वीकार्य” बताया है और ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। गौरतलब है कि यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि 4 मई को उस पर ईरान की ओर से कई मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें उसके डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक लिया।
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…