West Bengal Election Result: 4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। परिणामों के बाद फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा और अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बंगाल से प्रतिबंधित किया गया था, जिसके कारण वे राज्य में नहीं जा सके और अवॉर्ड समारोह में भी शामिल नहीं हो पाए। विवेक ने कहा कि अब बंगाल की जनता निडर होकर सिर ऊंचा करके जी सकेगी।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज रोके जाने से जुड़ा एक पुराना वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ के समय उन्हें पश्चिम बंगाल में प्रवेश से रोक दिया गया था और फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया था। अग्निहोत्री ने दावा किया कि उन्हें राज्य में आने की अनुमति नहीं दी गई थी और इसी अनुभव को लेकर उन्होंने “दोबारा कभी नहीं” लिखा है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आगे लिखा कि पिछले साल उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को पश्चिम बंगाल में पूरी तरह बैन कर दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि ट्रेलर लॉन्च रोक दिया गया, उन पर हमले हुए और मारपीट की घटनाएं भी हुईं, साथ ही उनके खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं। अग्निहोत्री के अनुसार उन्हें राज्य में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसके चलते वे अपना अवॉर्ड लेने तक नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और चुनाव के दौरान फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की।
आखिर में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, ‘मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने तरीके से लड़ाई जारी रखी। और आखिर में यह बड़ी जीत मिली। बंगाल के महान लोगों को बधाई। अब आप बिना डर के, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं।’
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…