उत्तर प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने तबाही मचा दी
Weather in UP: उत्तर प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने तबाही मचा दी है। सोमवार सुबह तेज आंधी, झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली ने कई जिलों में कहर बरपाया, जिससे अलग-अलग हादसों में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खराब मौसम के कारण पेड़ गिरने, दीवार ढहने और बिजली गिरने की घटनाओं ने हालात और भयावह बना दिए।
अवध क्षेत्र में मौसम का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिला। गोंडा में पेड़ गिरने, बिजली का तार टूटने और सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं बलरामपुर में पेड़ गिरने से एक ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। बहराइच और अंबेडकरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। संभल में सबसे अधिक 130 मिमी वर्षा हुई, जबकि कासगंज में 97 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बरेली (54.6 मिमी), बाराबंकी (53 मिमी), मुरादाबाद (45 मिमी) और गोरखपुर (41.4 मिमी) में भी जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
बलरामपुर, अलीगढ़ और गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं ने तबाही मचाई। हवा की रफ्तार 80 से 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और कई जगहों पर नुकसान हुआ। इसका असर तापमान पर भी पड़ा और अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक गिर गया। बाराबंकी में सबसे कम 26.5°C तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 21 जिलों में गरज-चमक, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही करीब 30 जिलों में 70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का यह रौद्र रूप जारी रह सकता है। 5 से 7 मई के बीच कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।
प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गाजीपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी का खतरा ज्यादा बताया गया है। पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, खुले स्थानों से दूर रहने और पेड़ों व बिजली के खंभों के पास न खड़े होने की अपील की है।
अचानक बदले मौसम ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले कुछ दिन प्रदेश के लिए बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: मई में बदलेगा मौसम का खेल! भीषण गर्मी से राहत, मानसून की दस्तक के साथ बरसेंगे बादल
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…