Breaking

पूरे फारस की खाड़ी में खून की नदियां बहेंगी: ईरानी द्वीप पर हमले की अटकलों के बीच स्पीकर ग़ालिबाफ़

Iran’s parliament speaker warned to US: युद्ध के बीच ईरान में संसद स्पीकर मोहम्मद बगेर ग़ालिबाफ़ ने गुरुवार को अमेरिका और इजरायल को चेताया है। ग़ालिबाफ़ ने कहा कि अगर ईरानी द्वीपों पर हमला हुआ तो तेहरान अपना संयम तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि ईरान की कार्रवाई का जो बुरा अंजाम होगा उसकी जिम्मेदारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होगी। गौरतलब है, ईरान युद्ध को 13 दिन हो गए और एक-दूसरे पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिकी-इजरायली हमले में तेहरान में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हुई थी।

गालिबफर ने X पोस्ट में दी धमकी

ईरानी संसद के स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने सोशल मीडिया X पर लिखा, "वतन या मौत!...ईरानी द्वीपों की मिट्टी पर कोई भी आक्रमण सभी संयम को तोड़ देगा। हम सभी संयम त्याग देंगे और आक्रमणकारियों के खून से फारस की खाड़ी को लाल कर देंगे। अमेरिकी सैनिकों का खून ट्रंप की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।" एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए, पश्चिम एशिया में ईरान युद्ध के विस्तार के दौरान खर्ग द्वीप पर कब्जे की आशंका जताई गई।

ईरान के लिए खर्ग द्वीप क्यों है अहम

ईरान के पास एक छोटा सा द्वीप है, जिसका नाम खर्ग है। खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरानी तट से लगभग 16 मील दूर स्थित है। इस वजह से ईरान के लिए इसकी सुरक्षा करना काफी मुश्किल भी है। क्योंकि, ईरान का यह हिस्सा आसानी से अलग-थलग हो सकता है. यह द्वीप ईरान के लिए इसलिए खास है, क्योंकि ईरान के 90 प्रतिशत कच्चे तेल का स्टोर है।

ट्रंप प्रशासन ने ईरान से बिना शर्त सरेंडर की मांग की

बीते दिनों में ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल के सहयोगियों पर हमला तेज कर दिया है। ईरान बहरीन, UAE, सऊदी अरब, इराक के बंदरगाहों पर हमला तेज कर दिया है। ईरानी हमले की वजह से तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं।  ट्रंप प्रशासन ने ईरान से "बिना शर्त आत्मसमर्पण" की मांग की है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव: ईरान ने ओमान के सलालाह पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों पर किया ड्रोन हमला

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

8 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

9 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

9 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

9 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

10 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

10 hours ago