Breaking

सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा ने दिया देश के नाम पहला संदेश, ‘शहीदों’ का बदला लेने की खाई कसम

Mojtaba has Delivered his first public message: ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद अयातुल्ला मोज़तबा खामेनेई ने गुरुवार को देश के नाम पहला संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की शक्ति का इस्तेमाल करने और खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखने का जिक्र किया। हालांकि, उनका संदेश अब तक किसी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके संदेश को ईरान की सरकारी टीवी पर एंकर ने पढ़ा। गौरतलब है, 28 फरवरी को अमेरिका-इरजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले किए। तेहरान में ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर और मोजतबा के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी।

मोजतबा ने शहीदों के दले की खाई है कसम

सुप्रीम लीडर मोजतबा ने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ ईरान की नीति 'दोस्ती' की रही है। इसके साथ ही उन्होंने इन देशों को अमेरिकी ठिकानों को बंद करने की सलाह दी। मोजतबा का कहना है कि ईरान इन ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखेगा। उन्होंने मीनाब स्कूल हमले में शहीद हुए लोगों सहित अन्य 'शहीदों' का बदला लेने की कसम खाई। उन्होने कहा कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा। यहां अमेरिकी हमलें में 110 बच्चों समेत 168 लोगों की मौत हुई है। लेकिन अमेरिका ने हमले की जिम्मेदारी से इनकार किया है। अब तक ईरान में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: पूरे फारस की खाड़ी में खून की नदियां बहेंगी: ईरानी द्वीप पर हमले की अटकलों के बीच स्पीकर ग़ालिबाफ़

Anamika Anand

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

28 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

49 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago