Iran War News: मिडल ईस्ट में ईरान को लेकर बढ़ती जंग की आशंकाओं ने वैश्विक बाजारों में बेचैनी बढ़ा दी है। गुरुवार को यूरोपीय बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है, जबकि अमेरिकी फ्यूचर मार्केट भी सतर्क संकेत दे रहे हैं। उधर, भारतीय शेयर बाजार बुधवार की तेज बढ़त के बाद गुरुवार को बंद हैं, जिससे निवेशक अब अगले कारोबारी दिन के रुख पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल, शेयर बाजारों के लिए मौजूदा संकेत ज्यादा उत्साहजनक नहीं दिख रहे हैं। इस बीच ईरान की नई धमकी पहले के मुकाबले ज्यादा गंभीर मानी जा रही है। जो बाजारों पर अतिरिक्त दबाव बना सकती है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की रणनीतिक अहमियत के साथ अब बाब अल मंडेब स्ट्रेड को भी अपनी रणनीति में शामिल करने की बात कही जा रही है। यदि ऐसा होता है, तो वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में अस्थिरता और बढ़ने की आशंका है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उस पर जमीनी हमला हुआ, तो जंग का दायरा कई क्षेत्रों तक फैल सकता है। ईरान के मुताबिक ऐसी स्थिति में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के साथ-साथ बाब अल मंडेब स्ट्रेट भी संघर्ष के दायरे में आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यमन का हूती (अंसारुल्लाह) समूह इस रणनीति में शामिल हो सकता है और मौके का इंतजार कर रहा है। कहा जा रहा है कि अमेरिका के जमीनी अभियान शुरू होते ही यह समूह इस अहम समुद्री मार्ग पर नियंत्रण की कोशिश कर सकता है।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…