व्यापार

ईरान युद्ध के बीच साउथ कोरिया की शेयर मार्केट हुई क्रैश, भारत के सेंसेक्स में भी दिखी 1700 अंकों की भारी गिरावट

Global Market News: मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच बुधवार को साउथ कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। यहां तक डॉलर के मुकाबले साउथ कोरिया की करंसी वॉन में भारी गिरावट देखने को मिला है। बता दें कि साउथ कोरिया अपनी ऊर्जा खपत के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर है। यहां तक तेल का आयात भी बाधित हुआ है। इसका असर यहां के बाजार पर देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ कोरिया की लगभग 70% तेल खरीद मध्य पूर्व से होती है। बाजार में भारी बिकवाली से देश का बड़ा इंडेक्स KOSPI करीब 10% तक गिर गया। गिफ्ट निफ्टी में करीब 550 प्वाइंट की भारी गिरावट आई। हालात इतने बिगड़े कि एक्सचेंज को ट्रेडिंग रोकने के लिए सर्किट ब्रेकर लगाना पड़ा। वहीं, करंसी वॉन पहली बार 2009 के बाद डॉलर के मुकाबले 1500 के स्तर के पार पहुंच गया है।

2009 के बाद दक्षिण कोरियाई वॉन हुआ सबसे कमजोर

दक्षिण कोरिया की करेंसी कोरियाई वॉन (KRW) में बड़ी गिरावट आई है और यह डॉलर के मुकाबले 1500 के स्तर के पार पहुंच गई है। यह स्तर बेहद अहम माना जाता है क्योंकि आखिरी बार ऐसा 2009 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान देखने को मिला था।

करंसी कमजोर होने से निवेशकों का भरोसा कम होता है

दक्षिण कोरिया तेल का बड़ा आयातक देश है। यानी अगर तेल महंगा होगा तो वहां की कंपनियों की लागत बढ़ेगी और मुनाफा कम हो सकता है। किसी देश की करेंसी जब इस तरह कमजोर होती है तो इसका मतलब होता है कि उस देश से पूंजी बाहर जा रही है, निवेशकों का भरोसा कमजोर हो रहा है या डॉलर बहुत ज्यादा मजबूत हो गया है। दक्षिण कोरिया एशिया की बड़ी निर्यात आधारित अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यहां की अर्थव्यवस्था इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी निर्यात पर काफी निर्भर है। ऐसे में करेंसी में इतनी तेज कमजोरी यह संकेत देती है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम की भावना बढ़ रही है।

भारत समेत एशियाई बाजारों के लिए क्या है संकेत?

कोरियाई वॉन को अक्सर एशियाई अर्थव्यवस्थाओं का “सेंटिमेंट इंडिकेटर” माना जाता है. जब वॉन तेजी से गिरता है तो इसका मतलब होता है कि विदेशी निवेशक एशिया से पैसा निकाल रहे हैं। इसका असर सिर्फ कोरिया तक सीमित नहीं रहता बल्कि जापान, ताइवान, भारत और उभरते एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिल सकता है । ऐसी स्थिति में आमतौर पर तीन चीजें देखने को मिलती हैं। पहली बात की डॉलर मजबूत होता है। दूसरी बात की एशियाई करेंसी कमजोर होती हैं और तीसरी बता यह कि शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ता है।

सेंसेक्स में 1700 अंकों की भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजारों में आज 4 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1700 अंकों से भी अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी 530 अंकों का गोता लगाकर 24,400 के भी नीचे चला गया। इस भारी गिरावट ने निवेशकों के होली के रंग में भंग डाल दिया है। महज कुछ मिनटों में ही निवेशकों की करीब 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति साफ हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 456.90 लाख करोड़ से घटकर 446.45 लाख करोड़ पर आ गया।

ये भी पढ़ें: खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर: रिपोर्ट

Anamika Anand

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

56 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago