Dar stepped down from pak selection committee: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर पीसीबी ने नाराजगी जताते हुए जुर्माना लगाया था। अब टीम के सेलेक्शन कमिटी में शामिल अलीम डार ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। रिपोर्ट है कि अलीम डार के इस्तीफे का कारण कोच माइक हेसन के अधिकार को लेकर निराशा और समिति के साथी सदस्य अकीब जावेद की कथित चुप्पी रखना शामिल है। मालूम हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच और दूसरे चरण में इंग्लैंड से मिली हार के चलते पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर और पाकिस्तान सेलेक्शन कमिटी में शामिल अलीम डार ने महत्वपूर्ण चयन संबंधी चर्चाओं में बार-बार दरकिनार किए जाने के बाद पाकिस्तान पुरुष टीम की चयन समिति से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, डार ने बाबर आजम, शादाब खान और उस्मान खान को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किए जाने का कड़ा विरोध किया था।
टी20 वर्ल्ड कप में बाबर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ़ 91 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट रन-ए-बॉल से थोड़ा ज्यादा था और उन्हें श्रीलंका के ख़िलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। दूसरी ओर, शादाब ने 183 रन बनाए और सिर्फ पांच विकेट लिए। इसके बजाय डार ने अहम नंबर-6 रोल के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का समर्थन किया था, यह तर्क देते हुए कि अगर खराब प्रदर्शन करने वालों को मौके दिए जा रहे हैं तो रिजवान भी मिडिल ऑर्डर में एक तय रोल के हकदार हैं।
Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…
US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…
Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…
Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…
Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…