Others

नहाने गए 6 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई, होली पर परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Motihari Tragedy 6 Children Drown in River: बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। होली की खुशियों से पहले ही एक गांव मातम में डूब गया, जब नदी में नहाने गए छह मासूम बच्चों की दर्दनाक डूबने से मौत हो गई। केसरिया प्रखंड के राघवा पंचायत में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

गोताखोर बचाने के लिए नदी में कूदे थे

बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सभी 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में 3 सगी बहनें थीं

इस हादसे में धर्मेंद्र सहनी की 12 साल की बेटी दीक्षा कुमारी, 6 साल की प्रिया कुमारी और 9 साल की सोनाक्षी कुमारी की मौत हो गई। ये तीनों सगी बहनें थीं। इसके अलावा 12 साल की सोनाली कुमारी, 11 साल के प्रिंस कुमार और 8 साल की छोटी कुमारी भी डूबने से अपनी जान गंवा बैठे।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

घटना के बाद मोतिहारी के राघवा पंचायत में गहरा शोक छा गया है। जिन घरों में होली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम का सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चीख-पुकार गूंज रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरा गांव सदमे में है और लोग इस दर्दनाक हादसे से उबर नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक! पटना, बेतिया व कटिहार में 400+ कौवों की मौत

बिहार में अनिरुद्धाचार्य की कथा में मची भगदड़, कम से कम 3 लोग घायल

Anamika Anand

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

9 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

39 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago