क्रिकेट

मैं बस घर जाना चाहता हूं: ईरान युद्ध में वेस्टइंडीज टीम के फंसने पर हेड कोच डैरेन सैमी

Darren Sammy pleads for help: टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारत से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं, भारत गुरुवार को इंग्लैंड के साथ टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा। इस बीच वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी का सोशल मीडिया X पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में वह मदद मांग रहे हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला 1 मार्च को खेला था तब से टीम के सभी खिलाड़ी भारत में ही हैं।

'मैं बस घर जाना चाहता हूं'

डैरेन सैमी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'मैं बस घर जाना चाहता हूं'। उनकी इस पोस्‍ट ने वेस्टइंडीज के फैंस का दिल छू लिया है। हेड कोच का मैसेज ऐसे समय में आया, जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उनकी टीम की भारत से वापसी में देरी हो रही है, जिससे जो रूटीन डिपार्चर होना चाहिए था, वह बेचैनी भरे इंतजार में बदल गया है।

ईरान युद्ध के चलते वेस्ट एशिया में बंद है एयरस्पेस

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। वेस्ट एशिया के कई हिस्सों में एयरस्पेस बंद होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप खेलने आई कुछ टीमें भारत में ही फंस गई हैं। वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को टीम इंडिया से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन अब तक अपने देश नहीं लौट पाई है। टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने घर जाने की इच्छा जताते हुए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर सिर्फ पांच शब्दों का एक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘स्पेशल 97’ का धमाका! सैमसन की ऐतिहासिक पारी से ढह गया वेस्टइंडीज, भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी फॉर्म पर आया इंग्लैंड के सैम करन का रिएक्शन, कहा- सेमीफाइनल के लिए हमारी तैयारी बेहतर

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago