Breaking

‘मेरे साथ मेरी बेटी है’, दुबई में मिसाइल हमले के बीच फंसीं लारा दत्ता; हालात बताते हुई भावुक

Lara Dutta News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब दुबई तक महसूस किया जा रहा है। ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे टकराव के कारण क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दुबई के हालात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं और हाल ही में आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा है।

शूटिंग के दौरान सुनी धमाकों की आवाज

लारा दत्ता ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से Dubai में रह रही हैं और यह जगह उनके लिए घर जैसी हो गई है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को वह एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तभी अचानक जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर आईं तो देखा कि आसमान में मिसाइलों को रोका जा रहा था।

उन्होंने कहा कि उस वक्त हालात काफी तनावपूर्ण थे और यह अनुभव बेहद परेशान करने वाला था। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी बेटी भी उनके साथ है, जबकि उनके पति Mahesh Bhupathi काम के सिलसिले में दुबई में नहीं हैं, जिसके लिए उन्होंने राहत महसूस की।

आसमान में दिखे फाइटर जेट

लारा दत्ता ने कहा कि उन्होंने खुद आसमान में कई फाइटर जेट उड़ते देखे और तेज धमाकों की आवाजें सुनीं। उनके अनुसार, 'हालात थोड़े डरावने जरूर हैं। हमारे घर की खिड़कियां तक हिलने लगीं, लेकिन फिर भी हमें असुरक्षित महसूस नहीं हुआ। 'उन्होंने बताया कि वे एक सुरक्षित विला में रह रही हैं, हालांकि आसपास हो रही गतिविधियों के कारण माहौल में तनाव जरूर महसूस हो रहा है।

यूएई सरकार की व्यवस्था की तारीफ

इस दौरान लारा दत्ता ने United Arab Emirates की सरकार की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है और नागरिकों के साथ-साथ विदेशी लोगों को भी सुरक्षित महसूस कराने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

अभिनेत्री ने बताया कि सामान्य जीवन भी काफी हद तक जारी है। उनके घर का माली रोज की तरह काम कर रहा है और डिलिवरी करने वाले लोग भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आम लोगों को लेकर हुईं भावुक

वीडियो में लारा दत्ता उन लोगों को याद कर भावुक हो गईं, जिनके पास अपने देश लौटने का विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों का बहुत सम्मान करती हैं, जो इन परिस्थितियों में भी काम कर रहे हैं और देश की व्यवस्था को संभाले हुए हैं।

लारा ने बताया कि वे अपनी बेटी के साथ भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल वे Mumbai जाने के लिए फ्लाइट्स की तलाश कर रही हैं, क्योंकि बच्चों के लिए ऐसे माहौल में रहना ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: नीलम कोठारी के प्यार में लट्टू थे गोविंदा, अफेयर पर तोड़ी चुप्पी; कहा- देखिए उस वक्त सब कुछ…

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago