Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास धरने पर बैठे बीजेपी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह महज प्रदर्शन नहीं था, बल्कि मुख्यमंत्री को मारने की कोशिश थी। अंसारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोशिश की गई है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इरफान अंसारी ने यह भी दावा किया कि छात्रों पर पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया। दरअसल, 10 अगस्त को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया था। इस दौरान पुलिस कार्रवाई में कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो कई दिनों की भूख हड़ताल के कारण बीमार पड़ गए थे और अस्पताल में भर्ती थे। विधानसभा मार्च में शामिल होने वह एंबुलेंस से पहुंचे थे। उनकी निगरानी के लिए प्रशासन ने विशेष मेडिकल बोर्ड बनाया था और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर थी। इसी बीच अंसारी देर रात बिना पूर्व सूचना, सुरक्षा काफिले और प्रोटोकॉल के सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महतो और अन्य घायल छात्रों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मरीजों से मिलने के बाद मंत्री ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और अन्य मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश भी दिया।
ये भी पढ़े: अंग्रेजों से 109 साल पुराना कर्ज मांग रहा सीहोर का परिवार, ₹35 हजार ब्याज समेत लौटाने का नोटिस
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…