UP News: पुलिस विभाग कभी जनसेवा का एक माध्यम हुआ करता था, लेकिन आए दिन जिस तरह की खबरें सामने आती हैं उसको देखकर लगता है कि पुलिस विभाग करोड़पति बनने का एक शॉर्टकट मात्र रह गया है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों एक महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान की प्रॉपर्टी चर्चा का विषय बनी हुई है.
दरअसल, नरगिस खान ने सिर्फ 14 साल में प्रॉपर्टी का अंबार खड़ा कर दिया प्रॉपर्टी इतनी कि बड़े से बड़े नेता भी उनके सामने पानी भरते नजर आए. मेरठ से शुरू होकर उनकी प्रॉपर्टी उत्तराखंड के देहरादून तक फैली हुई है..
1990 बैच की दरोगा नरगिस खान अक्सर विवादों में रहीं हैं. यूपी पुलिस में दरोगा पद पर ज्वॉइनिंग के बाद जब उनकी बुलंदशहर में पोस्टिंग हुई तो यहां उनकी मुलाकात सुरेश यादव नाम के बिजनेसमेन से हुई. जहां पहले तो ऐसे ही चलता रहा फिर कुछ वक्त के बाद दोनों ने शादी कर ली. नरगिस के पति सुरेश यादव की समाजवादी पार्टी की सरकार में तूती बोलती थी. सपा के दिग्गज नेताओं का उनके घर पर आना-जाना भी लगा रहता है. नरगिस ने अपने पति के रुतबे का पुलिस विभाग में फायदा उठाया.
जब नरगिस खान को मेरठ में महिला थाने का प्रभारी बनाया गया तो उन्होंने अपने पति को सपा नेता शिवपाल यादव का ओएसडी बताकर थाने में अपना रौब गांठा. जिसका असर यह हुआ कि नेता और अफसर भी उनसे मिलने आने लगे. बताया तो यह भी जाता है कि नरगिस अक्सर लग्जरी गाड़ियों से थाने जाती थी. वहीं अगर नरगिस खान की पोस्टिंग की बात करें तो सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी पोस्टिंग ज्यादातर मेरठ और उसके आसपास के जिलों में ही रही है.
नरगिस खान के मामले में बड़ा मोड़ उस वक्त आया जब साल 2021 में गाजियाबाद की रहने वाली उमा नाम की एक महिला ने लखनऊ पुलिस मुख्यालय में नरगिस के खिलाफ शिकायत करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. शिकायतकर्ता ने सीधे लखनऊ में शिकायत की थी इस कारण मेरठ के एंटी करप्शन थाने ने तत्काल जांच शुरू कर दी. जब मामले की जांच हुई तो सामने आया कि नरगिस खान ने अपनी इनकम से दोगुनी रकम गाड़ियों और प्रॉपर्टी में खर्च की है.जिसके बाद उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया.
वहीं, एंटी करप्शन थाने की जांच में सामने आया कि 1 जनवरी 2007 से 31 मार्च 2021 तक नरगिस की पूरी कमाई लगभग 5 करोड़ 36 लाख रुपए रही. जबकि इसी दौरान उन्होंने लगभग 10 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए. मतलब जितनी उनकी कमाई थी उससे दोगुनी रकम उन्होंने खर्च कर डाली.हालांकि इस बारे में जब उनसे पूछताछ की गई उन्होवह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं, जिसके बाद उनपर केस दर्ज कर लिया गया. फिलहाल नरगिस खान की पोस्टिंग बरेली में है.
बता दें कि साल 2021 में भी गाजियाबाद के कविनगर में डिप्टी लेबर कमिश्नर कार्यालय से जुड़े एक मामले में नरगिस खान और सुरेश यादव गबन के एक मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं. वहीं, एक अन्य मामले में भी उस समय डीआईजी रहीं लक्ष्मी सिंह ने उन्हें सस्पेंड भी किया था. अब नरगिस के पति को दो दिन पहले ही एक अन्य मामले में कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बात अगर नरगिस खान की संपत्ति की करें तो आप नीचे दी गई पूरी डिटेल से अंदाजा लगा सकते हैं कि उसका साम्राज्य कहां तक फैला हुआ है.
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…