मुश्किल में आई RCB , हाई कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को जारी किया नोटिस

Bengaluru Stampede : आईपीएल 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरु में आयोजित विजय जुलूस एक बड़ी त्रासदी में बदल गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 75 से अधिक लोग घायल हो गए. मामले में कर्नाटक पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु , DNA इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

एफआईआर में कहा गया है कि यह भगदड़ संबंधित एजेंसियों की लापरवाही और कार्यक्रम के कुप्रबंधन का नतीजा था. पुलिस के अनुसार आयोजन स्थल पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई.

राज्य सरकार को हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस

वहीं इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. अदालत ने कहा कि कई समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि आरसीबी की विजय परेड के दौरान मची भगदड़ एक गंभीर त्रासदी थी. अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 10 जून को करेगी.

मजिस्ट्रेट जांच शुरू, RCB और पुलिस को नोटिस की तैयारी

बेंगलुरु के शहरी उपायुक्त जी. जगदीश ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद को नोटिस जारी किए जाएंगे. उपायुक्त ने घटना स्थल चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण भी किया. कर्नाटक के अटॉर्नी जनरल ने अदालत में कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, जिसमें 1318 पुलिसकर्मी और कुल 1483 अधिकारी शामिल थे. उन्होंने कहा, “हम इस घटना को लेकर उतने ही चिंतित हैं जितना कोई और मुख्यमंत्री द्वारा घायलों को इलाज और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है.

क्या हुआ था उस दिन?

आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर 18 वर्षों में पहली बार खिताब जीता. बेंगलुरु में टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए लाखों प्रशंसक जमा हो गए. खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए करीब 2 से 3 लाख लोग स्टेडियम के आसपास पहुंचे . भीड़ नियंत्रण में न आने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

9 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

11 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

11 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

12 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

12 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

12 hours ago