दुनिया

ईरान से सीजफायर कर हमास पर टूट पड़ा इजरायल, अक्टूबर 2023 हमले के मास्टरमाइंड को किया ढेर

नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम चुका है, 12 दिन तक चली इस जंग में इजरायल ने ईरान में जमकर तबाही मचाई। इस बीच ईरान से सीजफायर कर इजरायल हमास पर टूट पड़ा है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि उसने हमास के प्रमुख हाकम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा को ढेर कर दिया है। आईडीएफ ने बताया कि अल इस्सा ही 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले का मुख्य मास्टरमाइंट था। हमने उसे हवाई हमले में ढेर कर दिया है।

आईडीएफ ने दी जानकारी

IDF ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने गाजा के सबरा पड़ोस पर टारगेटेड हवाई अटैक किया, इस हमले में हाकम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा की मौत हो गई है। आईडीएफ ने बताया कि अल इस्सा उन लोगों में था, जिन्होंने हमास की सैन्य शाखा की स्थापना की थी। बता दें कि इजरायल के इस हमले को हमास के ताबूत में एक और कील ठोकने के रूप में देखा जा रहा है। मालूम हो कि अक्टूबर-2023 के अटैक के बाद अब तक इजराइल हमास के कई प्रमुख लोगों को खत्म कर चुका है।

1320 इजरायलियों की हुई थी मौत

IDF ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस्सा ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में हुए नरसंहार की योजना बनाई थी। उसने ही इजराइलियों के खिलाफ हुए हवाई और नौसेनिक हमलों को आगे बढ़ाया था। बता दें कि इस हमले में कुल 1320 इजरायली लोगों की मौत हुई थी, वहीं 251 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया गया था। IDF ने दावा किया है कि अल इस्सा ने हमले की पूरी योजना बनाई थी और उसने आतंकियों की ट्रेनिंग के लिए बनाए गए मुख्यालय के प्रमुख के रूप में काम किया था।

यह भी पढ़ें-

ईरान का इजरायल पर सबसे बड़ा जुबानी हमला, ट्रंप को भी नहीं बख्शा!

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago