Jagannath Yatra stampede : रविवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने उप-मुख्यमंत्री के साथ बैठक की. बैठक के बाद पुरी के डीसीपी बिष्णु चरण पति और पुलिस कमांडेंट अजय पाधी को निलंबित कर दिया गया,जबकि पुरी के कलेक्टर सिद्धार्थ एस स्वैन और एसपी विनीत अग्रवाल का तबादला कर दिया गया.
बता दें कि ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार सुबह हुई भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मामले को लेकर ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन पीड़ितों बसंती साहू, प्रेमकांत मोहंती और प्रवती दास की दम घुटने से मौत हो गई. हरिचंदन ने कहा कि राज्य सरकार घटना की गहन जांच कराएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के लिए बता दें कि भगदड़ सुबह 4 बजे उस समय हुई,जब कई भक्त गुंडिचा मंदिर के पास रथों पर सवार तीन देवताओं की प्रतिमाओं के अनावरण के लिए इंतजार कर रहे थे. घटना से पहले चरमाला की लकड़ी से भरे दो ट्रक सरधाबली क्षेत्र में घुस गए,जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ में अफरा-तफरी मच गई.
https://newsindia24x7.tv/breaking-news-ticker/stampede-in-puri-rath-yatra-more-than-50-devotees-injured-death-also-feared-5210/
भगदड़ को लेकर मंदिर में कथित तौर पर मौजूद पुरी के एक निवासी ने कहा कि भीड़ प्रबंधन अच्छा नहीं था इसलिए घटना हुई. उन्होंने कहा कि वीआईपी के लिए एक नया प्रवेश द्वार बनाया गया था, जिसमें आम लोगों को मंदिर से दूर से बाहर निकलने के लिए कहा गया था. हालांकि उन्होंने दावा किया कि लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे जिससे वहां भीड़ बढ़ गई.
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…