व्यापार

Israel-Iran में सीजफायर का Stock Market पर असर, सेंसेक्स ने लगाई तगड़ी छलांग

Stock Market : बीते 12 दिनों से जारी इजरायल और ईरान के बीच भीषण युद्ध पर मंगलवार को ब्रेक लग गया है.दोनों देशों के बीच लागू  सीजफायर (युद्धविराम) का असर तुरंत वैश्विक बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा, जहां क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई,वहीं वैश्विक शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली.इसको लेकर भारतीय शेयर बाजार ने भी तेजी के साथ दिन की शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex)और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ही रिकॉर्ड स्तर पर खुले.

शेयर बाजार खुलते ही रॉकेट की रफ्तार से भागा

मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स पिछले क्लोज़ 81,896.79 के मुकाबले 900 अंकों से ज्यादा उछल कर 82,534.61 पर खुला. यह बढ़त सोमवार के उस नुकसान की भरपाई करती दिखी. सोमवार को  सेंसेक्स 511 अंक गिरकर बंद हुआ था. वहीं,एनएसई निफ्टी भी मंगलवार को जबरदस्त बढ़त के साथ 24,971.85 से चढ़कर 25,179.90 पर खुला और थोड़ी ही देर में 25,250.85 तक पहुंच गया.सोमवार को निफ्टी में 140 अंकों की गिरावट आई थी,लेकिन मंगलवार की तेजी ने निवेशकों को राहत दी.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

भारतीय बाजार की तेजी का एक बड़ा कारण रहा अमेरिका और एशिया के शेयर बाजारों से मिले मजबूत संकेत. सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए.

  • Dow Jones में 374.96 अंकों की तेजी
  • S&P 500 में 0.51% की बढ़त
  • Nasdaq में 183.56 अंकों की छलांग

एशियाई बाजारों में भी रौनक दिखी

  • जापान का Nikkei 415 अंकों की तेजी के साथ 38,769.12 पर ट्रेड करता दिखा
  • हांगकांग का Hang Seng 423.87 अंक चढ़कर 24,111 के स्तर पर
  • साउथ कोरिया का KOSPI 75.78 अंकों की तेजी के साथ 3,090.25 पर
  • वहीं भारत के Gift Nifty में भी 200 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई.

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

इजरायल-ईरान युद्ध विराम के कारण वैश्विक बाजारों में एक बड़ा असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर पड़ा है. युद्ध की आशंका के चलते जो सप्लाई बाधा का डर था, वह अब फिलहाल टल गया है. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई. भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए यह एक राहत की खबर है. इससे आने वाले दिनों में महंगाई पर काबू पाने में मदद मिल सकती है और फ्यूल प्राइस में भी राहत मिल सकती है.     

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago