Israel and India
नई दिल्ली। ईरान से जंग के बीच इजरायल ने ऐसी गलती कर दी, जिससे भारतीयों का पारा हाई हो गया। दरअसल इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में इजरायली सेना ने यह बताने की कोशिश की थी कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा है।
IDF ने अपनी इस पोस्ट में भारत का गलत नक्शा दिया था। इजरायली सेना ने जो मैप एक्स पर शेयर किया था, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का हिस्सा नहीं था। मैप में दोनों को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था।
इजरायल की सेना के द्वारा शेयर किए गए मैप को देखकर भारतीय यूजर्स भड़क उठे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर कैंपेन शुरू कर दिया और इजरायल की निंदा करनी शुरू कर दी। मामला बढ़ने के बाद अब इजरायल को सफाई पेश करनी पड़ी है।
इसके बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने मामले पर अपनी सफाई पेश की है। IDF ने भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का गलत नक्शा पोस्ट करने के लिए भारतीय लोगों से माफी मांगी है। आईडीएफ ने कहा कि वो मैप में बॉर्डर को सटीक रूप से पेश करने में विफल रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…