इस समर वेकेशन आपका भी है घूमने का प्लान, NCR से कुछ घंटो की दूरी पर इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Delhi NCR : गर्मी की छुट्टियां पड़ते ही दिल्ली एनसीआर के लोग पहाड़ों की तरफ रुख करने लगते हैं। लेकिन हर किसी के पास लंबी छुट्टी हो ये तो जरूरी नहीं है। ऐसे में अगर आप भी नोएडा एनसीआर के करीब घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर है। दिल्ली एनसीआर से कुछ ही दूरी पर कई जगह है जहां आप घूम सकते हैं। ये जगह नजदीक होने के साथ-साथ पॉकेट फ्रेंडली भी हैं। मानसून शुरू होने वाला है, बारिश में ये जगह काफी सुंदर लगती हैं…. यहां जाकर आप बेहतरीन मौसम का मजा ले सकते हैं….

मानेसर

मानेसर अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। दिल्ली से मानेसर की दूरी करीब डेढ़ घंटे की है। यहां आपको झील से लेकर हेरिटेज विलेज और पहाड़ तक देखने को मिलंगे। साथ ही यहां पर सुंदर नेचर के नजारे देखने को भी मिलेंगे। बारिश के समय यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। यहां पर आपको कई तरीके की एटीविटी भी करने को मिलेंगी। यहां जाने के लिए आपको दिन, समय और खर्चे के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आसानी से आप यहां पहुंच सकते हैं।  

    नीमराणा फोर्ट

    नीमराणा फोर्ट दिल्ली से 123 किलोमीटर दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए आपको मात्र ढाई घंटे ही लगेंगे। यहां पर आपको बेहतरीन किले भी दिखने को मिलेंगे। किलों से साथ आपको लजरी होटल भी देखने को मिलेंगे। बारिश में किलों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। फैमिली और फ्रेंड के साथ इस जगह की सैर पर जा सकते हैं।

    तिजारा फोर्ट

    नीमराणा जाने वाले रास्तों पर आपको और भी किले देखने को मिलते हैं। इसी तरह तिजारा फोर्ट के आसपास काफी हरियाली और छोटे पहाड़ हैं। नजदीक होने की वजह से आप कम समय में इस स्पोट पर भी जा सकते हैं। बारिश के मौसम में इन जगहों पर आराम से घूमा जा सकता है।

    नूंह के नजारे

    अरावली की पहाड़ियां कितनी सुंदर है ये तो आप जानते ही हैं। यहीं पर बसा नूंह भी घूमने और नेचर लवर के लिए परफेक्ट है। दिल्ली में रहकर छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

    अलवर

    राजस्थान की दिल्ली एनसीआर से दूरी ज्यादा नहीं हैं। अलवर भी घूमने की जगहों में शुमार है। बारिश में चमकते अलवर के फोर्ट को देखने जा सकते हैं। अलवर जाने के लिए आपको सिर्फ 3 घंटे का समय लगता है। इसलिए जुलाई के समय ज्यादा टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं।

    Jyoti Karki

    ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

    Recent Posts

    IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

    IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

    6 hours ago

    ‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

    Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

    6 hours ago

    AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

    AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

    7 hours ago

    मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

    Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

    8 hours ago

    गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

    ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

    8 hours ago

    ‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

    CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

    8 hours ago