Breaking

30 अक्टूबर को ISRO लॉन्च करेगा NVS-03 सैटेलाइट, भारत का अपना GPS सिस्टम होगा और मजबूत

ISRO NVS-03 Satellite Launch 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 30 अक्टूबर 2026 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए भेजा जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को मजबूत करना और लोकेशन, रास्तों तथा समय की जानकारी देने वाली सेवाओं में सुधार करना है।

क्या है भारत का NavIC सिस्टम?

NavIC का पूरा नाम Navigation with Indian Constellation है। यह अमेरिका के GPS की तरह काम करने वाला भारत का अपना सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है।

इसकी मदद से भारत और देश की सीमाओं से लगभग 1,500 किलोमीटर दूर तक लोकेशन, दिशा और सटीक समय की जानकारी मिलती है। इसका इस्तेमाल वाहनों को रास्ता बताने, समुद्री जहाजों की आवाजाही और रक्षा संबंधी कार्यों में किया जा सकता है।

NavIC आम नागरिकों के लिए सामान्य सेवा और सेना सहित अधिकृत एजेंसियों के लिए सुरक्षित सेवा उपलब्ध कराता है।

NVS-03 की लॉन्चिंग क्यों है जरूरी?

जनवरी 2025 में ISRO ने NVS-02 सैटेलाइट लॉन्च किया था। हालांकि, शुरुआती कक्षा में पहुंचने के बाद प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी के कारण उसे निर्धारित कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका।

इस तकनीकी समस्या से NavIC की क्षमता प्रभावित हुई। सरकार पहले बता चुकी है कि नेविगेशन सेवाओं के लिए केवल तीन सैटेलाइट काम कर रहे थे। ऐसे में NVS-03 से सिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लॉन्चिंग के बाद क्या होगा?

NVS-03 दूसरी पीढ़ी के पांच प्रस्तावित NavIC सैटेलाइटों की सीरीज का हिस्सा है। इसके बाद NVS-04 और NVS-05 भी सिस्टम को मजबूत करेंगे।

हालांकि, लॉन्चिंग के तुरंत बाद सेवाओं में सुधार नहीं होगा। पहले सैटेलाइट को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद तकनीकी जांच और परीक्षण होंगे।

सभी परीक्षण सफल होने और सैटेलाइट के सक्रिय होने के बाद ही नेविगेशन सेवाओं में सुधार संभव होगा। यह मिशन महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए विदेशी नेविगेशन सिस्टम पर भारत की निर्भरता घटाने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: मुंबई में पत्नी से झगड़े के बाद पिता ने 9 महीने के बेटे को स्कायवॉक से फेंका, इलाज के दौरान मासूम की मौत

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के नेतृत्व की बड़ी परीक्षा, बैलेट से छेड़छाड़ के आरोपों से मचा हड़कंप

Israel Election 2026: इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को हो रहे संसदीय चुनाव प्रधानमंत्री बेंजामिन…

2 minutes ago

पिता एयरफोर्स में, बेटा B.Tech ग्रेजुएट… गर्लफ्रेंड के शौक के लिए ट्रेनों में चोरी का आरोप

Gwalior Train Theft: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान…

24 minutes ago

अरुणाचल में सैनिकों के आमना-सामने आने पर चीन की प्रतिक्रिया, भारत पर लगाए आरोप

ITBP Chief Statement: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर आमना-सामना होने को लेकर दिए गए…

1 hour ago

Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है।…

2 hours ago

पंजाब में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Punjab: पंजाब में नशे से जुड़ी मौतों के बीच मानसा जिले के भम्मे कलां गांव…

2 hours ago

अरुणाचल पर चीन के कब्जे का दावा करने वाला AI वीडियो विवादों में, रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा

Arunachal AI Video Controversy: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन और अरुणाचल प्रदेश को लेकर…

3 hours ago