Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 : देशभर में आज चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के श्रद्धालुओं को चार दिवसीय महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ यह महापर्व शुरू हो रहा है और सभी व्रतियों को उनका नमन और वंदन।
पीएम मोदी ने छठ महापर्व के महत्व बताते हुए कहा कि यह उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है। छठ के घाटों पर दिखाई देने वाले दृश्य में पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर गहरा प्रभाव रहा है और आज यह पर्व विश्व के कोने-कोने में संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का अद्वितीय संगम है। इसमें अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है और प्रसाद में प्रकृति के विविध रंगों का समावेश होता है। छठ पूजा के गीत और धुनें भक्ति और प्रकृति की अद्भुत छवि प्रस्तुत करती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि "मेरा सौभाग्य है कि कल ही, मुझे बेगूसराय जाने का अवसर मिला था. बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी का बेगूसराय से आत्मीय रिश्ता रहा है। शारदा सिन्हा जी और बिहार के कई लोक कलाकारों ने अपने गीतों से, छठ के उत्सव को एक अलग भाव से जोड़ा है।
ये भी पढ़े : Chhath Puja 2025 : नहाय-खाय से शुरू हुई छठ की परंपरा, जानें पहला दिन कैसे मनाएं
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…