up news
UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी हलचल मचा दी है। मौर्य ने कहा कि अब “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” जैसे पवित्र नारे नफरत और दंगे का प्रतीक बनते जा रहे हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये नारे धार्मिक उन्माद फैलाने का औजार बन चुके हैं, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। मौर्य ने फतेहपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भीड़ ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारे लगाते हुए मकबरा तोड़ डाला, लेकिन कार्रवाई निर्दोष मुसलमानों पर हुई।
“धर्म की दुहाई देने वाले लोग अब आतंकवाद के रास्ते पर चल पड़े हैं। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारे अब दुकानों, मस्जिदों और मदरसों पर हमले का संकेत बन गए हैं। दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री अपराधियों का साथ देते हैं और निर्दोषों के घर बुलडोजर से तोड़े जा रहे हैं।” मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद न्यायालय की भूमिका निभाने लगे हैं। “कानून की जगह राजनीतिक भावना से फैसले किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर मुख्यमंत्री ही जज बन जाएंगे, तो कानून का शासन कहां रहेगा?”
उन्होंने अलीगढ़ की एक घटना का भी उल्लेख किया, जहां चार युवकों ने मंदिरों में “आई लव मोहम्मद” लिखकर सांप्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश की। मौर्य ने कहा कि “समय रहते पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया, जिसके लिए प्रशासन सराहना का पात्र है।” पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने “धर्म और आस्था को राजनीति का हथियार” बना दिया है। उन्होंने कहा कि आज लोग भगवान के नाम से डरने लगे हैं, क्योंकि नारे के बाद हिंसा की आशंका बढ़ जाती है।
“भगवान के नाम पर हिंसा करना न तो धर्म है और न भारतीय संस्कृति का हिस्सा। मुख्यमंत्री का पक्षपातपूर्ण रवैया राज्य में अराजकता फैला रहा है। असली अपराधी सत्ता की छांव में मस्त हैं, जबकि निर्दोषों पर बुलडोजर चल रहा है।” यह बयान न केवल राजनीतिक गलियारों में तूफान लेकर आया है, बल्कि इसे लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव भी तेज हो गया है।
ये भी पढ़े – एक्स ने किया पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के दावे का पर्दाफाश, कश्मीर पर झूठा बयान हुआ बेनकाब
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…