Mumbai News
Mumbai News: मुंबई में आयोजित एक भव्य विवाह पूर्व समारोह में देश के कई प्रमुख राजनेता और उद्योगपति एक साथ नजर आए। यह समारोह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पोती दीया श्रॉफ और मिहिर माधवानी के विवाह पूर्व उत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था।
इस समारोह में देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। दोनों हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ा दी।
समारोह में जब गौतम अडानी पहुंचे, तो स्वयं सुशील कुमार शिंदे अपनी बेटी और कांग्रेस की सांसद प्रणीति शिंदे के साथ गेट पर खड़े होकर उनका स्वागत करते नजर आए। यह दृश्य सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना, क्योंकि एक ओर जहां शिंदे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, वहीं गौतम अडानी को प्रायः सत्ता पक्ष के करीबी उद्योगपति के रूप में देखा जाता है।
मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्थल पर आयोजित इस समारोह में राजनीति, उद्योग और समाज के कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों ने भी भाग लिया। दीया श्रॉफ और मिहिर माधवानी के विवाह के अवसर पर पूरे शिंदे परिवार में उत्साह का माहौल है।
ये भी पढ़े – एक्स ने किया पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के दावे का पर्दाफाश, कश्मीर पर झूठा बयान हुआ बेनकाब
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…