बिहार

मोकामा हत्याकांड : अब तक 80 से अधिक लोग हिरासत में, रातभर छापेमारी.. जानें क्या-क्या हुआ ?

Dularchand Murder : मोकामा हत्याकांड मामले में अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस मुख्य आरोपी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को देर रात गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पटना एसएसपी ऑफिस के DIU सेल में रखा गया है। 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है और आज अनंत सिंह समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि पुलिस टीम वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है। जिस किसी ने भी कानून तोड़ने की कोशिश की है, सब पर कार्रवाई की जा रही है। हत्याकांड में कुछ गवाह भी सामने आए हैं। दोनों ओर से प्राथमिकी की गई है। इस कांड में शामिल कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। इंटरनेट पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उनपर भी कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें।

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

दुलारचंद यादव के परिजनों ने इस हत्या के मामले में कर्मवीर, राजवीर और छोटन सिंह को मुख्य रूप से नामजद किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मोकामा, पंडारक और आस-पास के इलाकों में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही, इस मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी पीयूष प्रियदर्शी समेत कई अन्य लोगों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बदला मामला

हत्या की जांच के दौरान आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं बल्कि शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण हुई। उनकी पसलियां टूटी थीं और फेफड़े को भी नुकसान पहुंचा था। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि उन्हें किसी वाहन से कुचला गया या फिर साजिश के तहत हमला किया गया।

क्या है पूरा मामला ?

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की मौत हो गई। जांच में यह पाया गया कि घटना के समय अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे, इसलिए उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया है।

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

45 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

51 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago