Shahjahanpur
Jalalabad Renamed : यूपी से बड़ी खबर सामने आई है। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर अब परशुरामपुरी कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद अब जलालाबाद का आधिकारिक नाम “परशुरामपुरी” हो गया है।
इस फैसले की घोषणा होते ही इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह निर्णय पूरे सनातनी समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद से ही यह कार्य संभव हो पाया है। नाम बदलने के फैसले के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर इसे ऐतिहासिक पल बताया और एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, कई लोगों ने इसे सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम करार दिया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने के बाद अब शाहजहांपुर का जलालाबाद भी नए नाम “परशुरामपुरी” से जाना जाएगा। यह बदलाव न सिर्फ राजनीतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि क्षेत्र की पहचान और इतिहास से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।
येे भी पढ़े- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा : डिवाइडर से टकराई हल्द्वानी से आ रही बस, कई सवारी घायल…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…