Jamui: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों सौरभ राम और छोटू राम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जमुई इलाके से पकड़ा गया। जमुई एसपी ने फोन पर उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इनके पकड़े जाने के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
पुलिस इससे पहले फरार मुख्य आरोपी नंदन यादव की तलाश में कार्रवाई कर चुकी है। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में नंदन के पैर में गोली लगने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, दूसरे आरोपी हरे राम के पैर टूटने की बात भी सामने आई थी। पुलिस बाकी आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
यह घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
जमुई एसपी ने वीडियो और घटना की पुष्टि की थी। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रहे दोनों पीड़ित नाबालिग थे। पुलिस ने उनसे बातचीत कर जानकारी जुटाई और उनके बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। अब सौरभ राम और छोटू राम से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है।
ये भी पढ़े: विराट कोहली ने रचा इतिहास, 303वीं पारी में पूरे किए 15,000 ODI रन; सचिन से 74 पारी आगे
IndiGo Tail Strike Bengaluru: गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6542 के…
Virat Kohli 15000 ODI Runs: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम…
LPU Student Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की अफवाह के बाद…
Cornell University Rape Lawsuit: अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की एक पूर्व छात्रा ने यूनिवर्सिटी और…
Deepak Lodhi Death Case: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ…
View Comments