अध्यात्म

Janmashtami 2026 Rashifal: जन्माष्टमी पर बनेगा ‘महालक्ष्मी राजयोग’! 4 राशियों की बढ़ेगी आय

Janmashtami 2026 Rashifal: इस साल जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इसके अगले दिन यानी 5 सितंबर को मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष में इस योग को धन, सुख और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मंगल पहले से ही मिथुन राशि में स्थित हैं और 5 सितंबर को चंद्रमा भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। दोनों ग्रहों की यह युति कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में ही यह युति बनने के कारण इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों के लिए नए सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह योग आय और लाभ से जुड़े भाव में बन रहा है। ऐसे में आमदनी के नए रास्ते खुलने की संभावना है। निवेश करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल-चंद्र की युति कर्म और करियर से जुड़े क्षेत्र में प्रभाव डालेगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, लंबे समय से ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होने के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह युति भाग्य स्थान में बन रही है। ऐसे में किस्मत का साथ मिलने की उम्मीद है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को लाभ का अवसर मिल सकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जिनसे भविष्य में आर्थिक फायदा हो सकता है।

महालक्ष्मी योग में करें ये उपाय

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 5 सितंबर की शाम मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर मखाने की खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाया जा सकता है। इस दिन कनकधारा स्तोत्र या श्री सूक्त का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/india-gdp-growth-gst-collection-2026/

Lavanya Dayal

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 minute ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

7 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago