दिल्ली/NCR

जंतर-मंतर केस में स्वतंत्र भारद्वाज को बेल, जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने घेरा

Swatantra Bhardwaj Bail: जंतर-मंतर पर जुलाई में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान छात्रा-कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को राहत मिली है। गुरुवार रात उन्हें तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आते ही उनके समर्थक भी मौके पर नजर आए।

पटियाला हाउस कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

जंतर-मंतर पर जुलाई में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान एक छात्रा-कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने 15 सितंबर को उन्हें तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। इसी आदेश के बाद गुरुवार रात स्वतंत्र भारद्वाज को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद थे।

रेगुलर बेल के लिए भी करेंगे कोशिश

स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने मुवक्किल के लिए नियमित जमानत की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के अंतरिम जमानत के फैसले का अध्ययन करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। वकील के मुताबिक, वह स्वतंत्र भारद्वाज के लिए नियमित जमानत हासिल करने की कोशिश करेंगे।

वायरल वीडियो के बाद उठी गिरफ्तारी की मांग

स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि उन्होंने एक स्टूडेंट कार्यकर्ता के पिता का सिर फोड़ दिया था, लेकिन ऊंचे राजनीतिक संपर्कों की वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। वीडियो सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चीफ चंद्रशेखर ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग की थी।

Sunil Gupta

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

40 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

1 hour ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago