Japan Earthquake: मध्य जापान में रविवार आधी रात को आए तेज भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। धरती कांपते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। 5.7 तीव्रता के झटकों से कई दुकानों के शीशे टूट गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद भी कुछ छोटे झटके महसूस किए गए।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 5.7, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने 5.5 दर्ज की है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची के मुताबिक, भूकंप रविवार रात 1:04 बजे पश्चिमी शिजुओका प्रांत में आया। इसका सबसे ज्यादा असर पड़ोसी आइची प्रांत के चिता शहर में महसूस किया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हादसे में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद कई छोटे झटके भी महसूस किए गए।
प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने साफ किया कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि, प्रभावित इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय के संकट प्रबंधन केंद्र में विशेष संपर्क कार्यालय बनाया है। साथ ही नुकसान का आकलन करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने प्रभावित इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि इन क्षेत्रों में दोबारा इसी तीव्रता का भूकंप आ सकता है।ॉ
ये भी पढ़ें: चीन में भूकंप से मची हलचल, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके
Israel Unity Government: इजरायल में चुनाव नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर…
Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…