Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है और परिचालन में देरी हो रही है। DMRC के मुताबिक, शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच सेवाएं प्रभावित हैं। ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की जरूरत है।
DMRC के मुताबिक, रेड लाइन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही है। हालांकि, मेट्रो के अन्य सभी रूटों पर सेवाएं सामान्य हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि रेड लाइन से सफर करने वाले अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
DMRC के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी। इनमें पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका-काकरोला-धंसा बस स्टैंड) शामिल हैं। आमतौर पर रविवार को इन लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे चलती है, लेकिन दिवाली पर यात्रियों को एक घंटे पहले सेवा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की तीन लाइनों पर सुबह 6 बजे से चलेगी ट्रेन, रात 10 बजे होगी आखिरी सेवा
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…