Israel Politics: इजरायल की राजनीति में सत्ता को लेकर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट गहराने के बीच राष्ट्रपति इसहाक हरजॉग ने याशर पार्टी के अध्यक्ष गादी ईसेनकोट को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। नेसेट में विभिन्न राजनीतिक दलों से बातचीत के बाद लिए गए इस फैसले को नेतन्याहू के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
राष्ट्रपति इसहाक हरजॉग रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में आइजेनकोट को औपचारिक रूप से सरकार बनाने का न्योता देंगे। इसके लिए उन्हें 28 दिन मिलेंगे। जरूरत पड़ने पर 14 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया जा सकता है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, 67 सांसदों ने आइजेनकोट के समर्थन में सिफारिश की, जबकि 46 सांसद नेतन्याहू के साथ हैं। सात सांसदों ने किसी का समर्थन नहीं किया।
राष्ट्रपति से सरकार बनाने का न्योता मिलने का मतलब यह नहीं है कि आइजेनकोट के पास बहुमत का आंकड़ा है। उन्हें फिलहाल गठबंधन सरकार बनाने का पहला मौका दिया गया है। अब उनके सामने अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लाने और जरूरी सांसदों का समर्थन जुटाने की चुनौती होगी।
चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन उसके गठबंधन को सिर्फ 53 सीटें मिलीं। वहीं आइजेनकोट की याशर पार्टी ने 21 सीटें जीतीं। बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों का आंकड़ा जुटाने के लिए उन्हें अन्य दलों का समर्थन हासिल करना होगा। इजरायल के अरब अल्पसंख्यक दलों के पास भी 19 सीटें हैं, जो सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना खूनी, पड़ोसी ने 15 राउंड फायरिंग कर की हत्या
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
View Comments