Monday, Nov 09

होम = Breaking = फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना खूनी, पड़ोसी ने 15 राउंड फायरिंग कर की हत्या

फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना खूनी, पड़ोसी ने 15 राउंड फायरिंग कर की हत्या

Faridabad Parking Dispute Murder: धनतेरस की रात घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में एक पड़ोसी ने लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में परमजीत धनखड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें 9 गोलियां लगी थीं। परमजीत एक आईटी कंपनी में काम करते थे और टेक महिंद्रा के एशिया-पैसिफिक हेड भी रह चुके थे।

मुख्य आरोपी मोनू शर्मा गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 6 नवंबर की रात आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से परमजीत धनखड़ पर करीब 15 गोलियां चलाईं, जिनमें से 9 उन्हें लगीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुख्य आरोपी मोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। परमजीत का परिवार सेक्टर 21सी की एक इमारत की पहली मंजिल पर रहता था, जबकि आरोपी उसी इमारत की तीसरी मंजिल पर रहता था।

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात जिम से लौटने के बाद परमजीत धनखड़ ने मोनू शर्मा से अपनी निर्धारित पार्किंग से कार हटाने को कहा। इसी बात पर आरोपी ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं। वारदात के बाद वह परिवार समेत फरार हो गया। धनखड़ के बेटे शौर्य की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से कारतूस के खोखे बरामद किए।

सेक्टर 21C की बिल्डिंग में रहने वाले दोनों परिवारों के बीच पार्किंग और कुत्ते को लेकर पहले से विवाद था। 5 नवंबर को सिंगापुर से लौटे परमजीत शुक्रवार रात जिम से घर आए तो उनकी तय पार्किंग में मोनू की कार खड़ी थी। कार हटाने को लेकर बहस बढ़ी और मोनू ने लाइसेंसी पिस्तौल से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी मोनू को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े: लद्दाख के न्योमा में IL-76MD की लैंडिंग, दुनिया में पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड