Breaking

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के ड्रामे पर जय शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ICC से कोई देश और टीम बड़ी नहीं

ICC'S Chief jay Shah on Pak-Bangladesh: टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के रूख पर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने प्रतिक्रिया दी है। जय शाह ने कहा कि आईसीसी जैसा संगठन सभी देशों के सामूहिक प्रयास से चलता है। इससे बड़ा ना तो कोई देश या टीम होती है। गौरतलब है, टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव आ गया था। इसकी वजह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या और इसके जवाब में भारत में हिंदू संगठनों के दबाव में बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम केकेआर ने बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। इस तरह बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ICC हुआ पाकिस्तान पर सख्त, सारी शर्तों को खारिज कर जारी किया फाइनल अल्टीमेटम

शाह ने कहा- जिम्बाब्वे व USA का उम्दा प्रदर्शन रहा

एक अवॉर्ड सेरेमनी में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि टी 20 वर्ल्ड कप ने दर्शकों के मामले में इतिहास रच दिया। इस बार के व्यूअरशिप ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा पूरे टूर्नामेंट में एसोसिएट टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूएसए ने भारत को, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को और नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। यह क्रिकेट के लिए शानदार है।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया

बांग्लादेश ने आईसीसी से भारत की जगह श्रीलंका में मैच शिफ्ट की मांग की। लेकिन आईसीसी ने मांग को अस्वीकार करते हुए इस पर वोटिंग कराई। ज्यादातर देशों ने बांग्लादेश के खिलाफ वोट किया लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश की मांग का समर्थन किया। पाकिस्तान ने पहले टी20 वर्ल्ड कप और बाद में सिर्फ भारत संग मैच का बहिष्कार। लेकिन श्रीलंका की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान भारत संग मैच खेलने को राजी हुआ। इस बीच पीसीबी की तरफ से कई बयान आए जो आईसीसी की छवि को धुंधला कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना मैच खेलेगा पाकिस्तान, हुआ आधिकारिक ऐलान

Anamika Anand

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

16 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

17 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

17 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

17 hours ago