Categories: Others

जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लगभग तय किए 31 से ज्यादा संभावित उम्मीदवारों के नाम

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी उम्मीदवारों की संभावित सूची लगभग तैयार कर ली है। पार्टी ने 31 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इनमें कई मौजूदा विधायक, कुछ नए चेहरे और परिवारिक राजनीतिक विरासत वाले नाम शामिल हैं। जदयू की यह रणनीति ‘ग्राउंड कनेक्शन’ और ‘विनिंग फैक्टर’ पर आधारित मानी जा रही है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा और नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया जा रहा है।

जदयू के अंदरखाने की जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। पार्टी ने इस बार स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले और पार्टी के लिए जीत सुनिश्चित करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही, कई सीटों पर परिवारिक राजनीतिक विरासत वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं, जो क्षेत्रीय समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जदयू के संभावित उम्मीदवार जिनको टिकट मिलना तय

  • इंद्रदेव पटेल — बडहडीया
  • उमेश कुमार कुशवाहा — महनार
  • सिद्धार्थ पटेल — वैशाली
  • जयंत राज — अमरपुर
  • रिंकू सिंह — वाल्मीकिनगर
  • शीला मंडल — फ़ुलपरास
  • लेसी सिंह — धमदाहा
  • अमरेन्द्र पांडे — कुचायकोट
  • विजय निषाद — बरारी
  • पंकज मिश्रा — रून्नी सैदपुर
  • सुधांशु शेखर — हरलाखी
  • विजेंद्र यादव — सुपौल
  • अनंत सिंह — मोकामा
  • रामविलास कामत — पिपरा
  • शालिनी मिश्रा — केशरिया
  • राधा चरण सेठ — संदेश
  • नरेंद्र नारायण यादव — आलमनगर
  • चंद्रेश्वर चंद्रवंशी — जहानाबाद
  • ऋतुराज (पूर्व सांसद अरुण कुमार के बेटे) — घोसी
  • निरंजन मेहता — बिहारी गंज
  • राम सेवक सिंह — हथुआ
  • सुनील कुमार — भोरे
  • विजय चौधरी — सरायेरंजन
  • रत्नेश सदा — सोनबरसा
  • चेतन आनंद — शिवहर
  • अजीत कुमार — काटी
  • अशोक कुमार मुन्ना — वारिस नगर
  • सुदर्शन — बर बीघा
  • मनोरमा देवी — बेला गंज
  • मदन सहनी — बहादुरपुर
  • महेश्वर हजारी — कल्याणपुर

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस बार जदयू का फोकस ‘ग्राउंड कनेक्शन’ को मजबूत करना और चुनावी जीत के लिए जरूरी फैक्टर पर विशेष ध्यान देना है। इसी कारण पुराने नेताओं के अनुभव के साथ नए और युवा चेहरे भी पार्टी में शामिल किए जा रहे हैं।

जदयू के उम्मीदवारों की अंतिम सूची पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सर्वसम्मति के बाद ही घोषित की जाएगी। फिलहाल, पार्टी की ओर से 31 से अधिक सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने से संकेत मिलता है कि चुनावी तैयारी जोरों पर है।

यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले हफ्तों में पार्टी अन्य सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी सार्वजनिक करेगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जदयू की यह तैयारियां चुनावी रणभूमि में उसकी मजबूत स्थिति का परिचायक मानी जा रही हैं।

Kajal Sharma

Recent Posts

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमोली DM ने मांगा जवाब

Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…

15 minutes ago

‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ विराट कोहली ने 2027 WC को लेकर कही दिल की बात

Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से…

41 minutes ago

सहारनपुर में ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरीं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, भूसे में दबकर 2 की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ।…

46 minutes ago

भारत में किस उम्र तक कर सकते हैं पढ़ाई? जानें ग्रेजुएशन से PhD तक के नियम

Education Age Limit India: कई लोग 12वीं के बाद परिवार की जिम्मेदारियों या दूसरी परिस्थितियों…

53 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, आज रात करें ये उपाय

Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद दिव्य बताया गया है। इस दिन…

1 hour ago

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

Dera Ismail Khan Blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर है।…

1 hour ago