JDU Candidate List
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 44 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने गोपालपुर से वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट काटकर उनकी जगह बुलो मंडल को मैदान में उतारा है।
इस लिस्ट में पिछड़ा वर्ग से 37, अतिपिछड़ा वर्ग से 22, सामान्य वर्ग से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक वर्ग से 4 और अनुसूचित जनजाति से 1 प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 101 उम्मीदवारों में से 13 महिलाएं भी हैं। समाजिक आधार पर सबसे ज्यादा टिकट कुशवाहा समुदाय के 13, कुर्मी के 12, राजपूत के 10, भूमिहार के 9 और यादव व धानुक समाज के 8 उम्मीदवारों को दिया गया है।
लिस्ट में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जिनमें मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल और सुमित सिंह शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसी सीटों पर भी जदयू ने प्रत्याशी उतारे हैं, जिन पर पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दावेदारी का अनुमान था।
राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुई पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा से टिकट दी गई है। इसके अलावा पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को कदवा से और मंत्री सुमित कुमार सिंह को चकाई से चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
ये भी पढ़े - लोक जनशक्ति का नया सवेरा: चिराग ने 14 योद्धाओं पर मुहर ठोकी, भांजे सीमांत को सौंपी बिहार की कमान
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…