Breaking

झारखंड में निकाय चुनाव के नतीजे आज; वोटों की काउंटिंग जारी, धनबाद में काउंटिंग के दौरान बवाल

Jharkhand Nagar Nikay Result: झारखंड की सियासत के लिए आज का दिन बेहद अहम है। 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में किसके सिर सजेगा जीत का ताज और किसे करना होगा इंतज़ार। इसका फैसला आज होने जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और 10 बजे के बाद रुझान सामने आने लगेंगे। बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव का अंतिम परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है, जिसके साथ ही ‘स्थानीय स्वशासन’ की नई तस्वीर साफ हो जाएगी।

वोटिंग के दौरान धनबाद में मचा बवाल

नबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्र पर हंगामा हो गया। कई उम्मीदवारों के चुनाव अभिकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया, जिससे वे नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे। अभिकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर आखिरी समय में नियम बदलने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पहले हर काउंटिंग रूम में एक-एक अभिकर्ता को रहने की अनुमति थी, लेकिन अब सिर्फ एक ही अभिकर्ता को अंदर जाने दिया जा रहा है। इस पर आरओ बबलू बनर्जी ने इसे अन्याय बताते हुए विरोध जारी रखने की चेतावनी दी।

23 फरवरी को 1,042 वार्डों में हुई थी वोटिंग

झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था। इस चुनाव में 9 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 20 म्युनिसिपल काउंसिल और 19 नगर पंचायतें शामिल रहीं, जिनमें कुल 1,087 वार्ड आते हैं। हालांकि इनमें से 1,042 वार्डों पर ही मतदान हुआ, क्योंकि 41 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए थे। तीन वार्डों में नामांकन नहीं मिलने के कारण सीटें रिक्त रहीं, जबकि मानगो नगर निगम के एक वार्ड में प्रत्याशी के निधन की वजह से मतदान रद्द कर दिया गया।

खबर पर अपडेट जारी है...

ये भी पढ़ें: झारखंड में 48 शहरों के 1042 वार्डों में नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग जारी, 27 फरवरी को आएगा परिणाम

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago