झारखंड

Jharkhand News: बिरसानगर में केनरा बैंक के पास सनसनीखेज लूट, पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश तेज

Jharkhand News: बिरसानगर में केनरा बैंक के पास सनसनीखेज लूट, पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश तेजझारखंड के जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। बता दें कि यहां केनरा बैंक के पास स्थित एक पीके सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में चोरी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीन हथियारबंद बदमाश कार्यालय में घुस गए और ऑफिस में रखे 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं फरार होते समय अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की। जिसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस और सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने भी शुरू किए, ताकि अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द की जा सके।

वहीं  कार्यालय  के मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वो उस समय दफ्तर में लेबर पेमेंट के लिए पैसे गिन रहे थे। और इसी दौरान तीन युवक हथियार लेकर अंदर घुसे और रुपये लूटकर भाग निकले।

मालिक ने बताई अंदरूनी मिलीभगत

कंपनी के मालिक ने आगे बताया कि इस घटना में अंदरूनी मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने संदेह जताया कि ऑफिस के अंदर से जानकारी लीक किए बिना अपराधी इतने सटीक तरीके से लूट को अंजाम नहीं दे सकते थे।

ये भी पढ़ें: महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून पर SC ने केंद्र से पूछा – लागू करने में देरी क्यों ?

वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में नाका बंदी कर जांच शुरू कर दी है। आगे अधिकारी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago