Jharkhand Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बातचीत की पहल के संकेत मिले हैं। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने दावा किया कि सरकार ने एसडीओ के जरिए संदेश भेजकर आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की इच्छा जताई है।
रवींद्र पासवान ने कहा कि आंदोलनकारी पहले अपने प्रतिनिधिमंडल का गठन करेंगे और इसकी जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे तक सरकार को दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से किसी मंत्री को छात्रों से मिलने भेजा जाना चाहिए था, ताकि बातचीत की पहल पहले ही हो सकती।
रवींद्र पासवान ने कहा कि सरकार का संदेश एसडीओ के जरिए मिला है और प्रतिनिधिमंडल इस पर विचार कर अपना रुख स्पष्ट करेगा। इस बीच, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…