Breaking

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम को झटका, कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले विवाद खड़ा हो गया है। कायस्थ पाठशाला प्रबंधन ने 8 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज के खेल मैदान का आवंटन रद्द कर दिया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

प्रबंधन ने बताई अनुमति रद्द करने की वजह

कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह ने पत्र जारी कर कहा कि कार्यक्रम से छात्रों की पढ़ाई और खेल गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि बरसात के कारण खेल मैदान को नुकसान पहुंचने की आशंका है, इसलिए कार्यक्रम किसी अन्य तारीख पर आयोजित करने का सुझाव दिया गया है।

आयोजकों ने फैसले का किया विरोध

प्रबंधन ने हाई कोर्ट के आदेश और मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए कार्यक्रम को बरसात के बाद स्कूल की छुट्टियों में आयोजित करने का सुझाव दिया है। साथ ही, पहले दी गई अनुमति रद्द कर जमा राशि वापस लेने की बात कही गई है। वहीं, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के संयोजक अनिल यादव ने मैदान का आवंटन रद्द किए जाने का विरोध किया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

47 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago