जम्मू कश्मीर

J&K: ‘कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया’, BJP नेता ने अपनी ही पार्टी को घेरा

अपनी ही पार्टी से नाराज बीजेपी नेता ने पार्टी पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं, पार्टी से नाराज चल रहे नेता जहानजैब सिरवाल पार्टी के ऊपर विस्थापित कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से देश के राजनीति में हलचल काफी तेज हो गई है।

जहानजैब सिरवाल ने पार्टी पर लगाए आरोप

बीजेपी के नाराज नेता जहानजैब सिरवाल ने अपनी ही पार्टी पर कई आरोप लगाएं हैं उन्होंने कहा कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया है, जबकि उनके पुनर्वास और अधिकारों के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सिरवाल ने कहा कि यह समुदाय बीजेपी के सबसे वफादार समर्थकों में से एक रहा है, लेकिन उसे कभी भी उचित पहचान या सम्मान नहीं मिला।

इसके साथ ही बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों की पीड़ा का जिक्र बीजेपी नेताओं ने संसद में 500 से ज्यादा बार किया, और हर पॉलिटिकल दुश्मन के खिलाफ एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है। यह सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए किया गया, असल समस्या सुलझाने के लिए नहीं।

कांग्रेस छोड़, बीजेपी में हुए शामिल

जानकारी के लिए बता दें कि जहानजैब सिरवाल ने पिछले साल ही कांग्रेस छोड़कर अप्रैल में बीजेपी का हाथ थामा था।  बीजेपी पर आगे और भी आरोप लगाते हुए जहानजैब सिरवाल ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व से आग्रह करता हूं कि कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ लंबे समय से हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए निर्णायक और सार्थक कदम उठाएं। वे दिखावे या संसदीय बहसों में बार-बार जिक्र से कहीं ज्यादा के हकदार हैं।

इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी नेताओं को कश्मीरी पंडितों के कैंपों में जाकर उनकी हालत देखनी चाहिए और समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर सम्मानजनक पुनर्वास की योजना बनानी चाहिए। जहानजैब सिरवाल के इस आरोप के बाद पार्टी की तरफ से अभी किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये भी पढ़ें: http://बिहार में महागठबंधन पर बोले बाबा रामदेव – “मोदी का मुकाबला करने में कोई …”  

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago