महाराष्ट्र

नौकरी के नाम पर जाल, फिर शोषण का खेल! नासिक में कारोबारी का चेहरा बेनकाब, 87 वीडियो ने खोली पोल

Nashik Businessman Scandal: महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। जिस शख्स ने खुद को पीड़ित बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, वही अब गंभीर यौन शोषण के आरोपों में घिर गया है। आरोपी की पहचान कारोबारी रविंद्र एरंडे के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

शिकायत से खुला बड़ा राज

मामले की शुरुआत तब हुई जब रविंद्र ने अपने ऑफिस से एक टैब चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने दावा किया कि कुछ लोगों ने टैब चुराकर उसमें मौजूद वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बदले में लाखों रुपये की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को पकड़ भी लिया, लेकिन पूछताछ के दौरान कहानी ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।

87 आपत्तिजनक वीडियो ने खोली पोल

जांच के दौरान जब पुलिस ने बरामद टैब की जांच की, तो उसमें 87 आपत्तिजनक वीडियो मिले। इन वीडियो में कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती और शोषण के दृश्य सामने आए। इसके अलावा चार मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड भी जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है।

नौकरी का झांसा, फिर शोषण का जाल

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जरूरतमंद महिलाओं को नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद वह उन्हें अलग-अलग जगहों, खासकर होटलों में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता और गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड करता था।

ब्लैकमेल और अवैध कारोबार की आशंका

पुलिस को शक है कि इन वीडियो का इस्तेमाल न केवल ब्लैकमेल के लिए किया गया, बल्कि इन्हें अवैध रूप से बेचा भी गया हो सकता है। इस एंगल से जांच और गहराई से की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

पीड़ितों में कई वर्ग की महिलाएं

इस मामले को और गंभीर बनाता है पीड़ितों का दायरा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, निजी कंपनियों में काम करने वाली महिलाएं और घरेलू सहायिकाएं शामिल हैं।

सख्त धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति के अपराध का खुलासा है, बल्कि समाज में छिपे ऐसे खतरनाक नेटवर्क की ओर भी इशारा करता है, जिनसे सावधान रहना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें: एक ही पल में उजड़ गया पूरा परिवार, नासिक में कुएं में समाई कार, 6 मासूमों समेत 9 की दर्दनाक मौत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago