देश

पीएम मोदी आज करेंगे सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का शुभारंभ, राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी अहम चर्चा

PM Modi Kolkata Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 15 से 17 सितंबर तक सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय विजय दुर्ग (पूर्व नाम फोर्ट विलियम) में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित थल, वायु और नौसेना प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्या है सीसीसी?

संयुक्त कमांडर सम्मेलन सशस्त्र बलों का सबसे महत्वपूर्ण मंच है, जहां शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व और सैन्य नेतृत्व रणनीतिक एवं नीतिगत विषयों पर गहन विमर्श करते हैं। इस दौरान सेनाओं की तैयारी, सुधार और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रूपरेखा तैयार की जाती है।

इस वर्ष का विषय

2025 सम्मेलन का विषय है “सुधारों का वर्ष: भविष्य के लिए परिवर्तन”। इसमें रक्षा क्षेत्र में हो रहे संस्थागत बदलाव, नई तकनीकों जैसे ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा को अपनाने, साथ ही सेनाओं के एकीकरण और थिएटर कमांड की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी।

कोलकाता का चुनाव क्यों खास?

इस बार सम्मेलन कोलकाता (PM Modi Kolkata Visit) में आयोजित किया जा रहा है, जो रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्वी कमान मुख्यालय न केवल भारत-चीन सीमा के अरुणाचल और सिक्किम सेक्टरों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है, बल्कि बंगाल की खाड़ी और पड़ोसी देशों बांग्लादेश व नेपाल से जुड़ी परिस्थितियों पर भी नजर रखता है।
रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, हालिया राजनीतिक और भू-राजनीतिक घटनाओं को देखते हुए पूर्वी क्षेत्र में यह बैठक खास महत्व रखती है।

ये भी पढ़े – Earthquake Assam: पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, असम में 5.8 की तीव्रता

सम्मेलन से क्या उम्मीद?

अधिकारियों का कहना है कि इस बैठक से भारत की सैन्य रणनीति को नई दिशा मिलेगी। इसमें साइबर हमले, ड्रोन युद्ध, समुद्री चुनौतियों और क्षेत्रीय तनाव जैसे विषयों पर ठोस योजनाएं बनाई जाएंगी। साथ ही, सभी रैंकों के सैनिकों और अधिकारियों से भी बातचीत होगी ताकि जमीनी अनुभवों को नीति निर्माण में शामिल किया जा सके।

Shweta Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

3 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

6 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago