देश

जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, जली हुई नकदी मामले में याचिका खारिज

Yashwant Verma: दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने घर में जले हुई नकदी मिलने के मामले में हुई जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग की थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया में कोई भी कानूनी त्रुटि नहीं थी।

क्या था मामला?

मार्च 2025 में तुगलक रोड स्थित जज वर्मा के आधिकारिक के घर के स्टोर रूम में आग लगने की घटना हुई थी। जब फायर विभाग वाले और पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां से भारी मात्रा में अधजला और जला हुआ 500 रुपये का कैश बरामद हुआ था। इस घटना ने न्यायपालिका की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

जांच समिति और राजनीतिक कार्रवाई भी शुरु

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने जांच समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि जिस कमरे से कैश मिला, वह पूरी तरह से जस्टिस वर्मा और उनके परिवार के नियंत्रण में था। कैश के स्रोत की जानकारी नहीं दे पाने को समिति ने गंभीर नैतिक उल्लंघन माना और जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद संसद के मानसून सत्र में 200 से अधिक सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देकर जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की थी।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

जस्टिस वर्मा ने इस पूरी प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि वे खुद जांच प्रक्रिया में शामिल रहे हैं, इसलिए अब उसकी वैधता पर सवाल नहीं उठा सकते। कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच समिति और पूर्व CJI द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया संविधान के अनुरूप थी और इस पर संदेह नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़े: Tariff पर पीएम मोदी का करारा जवाब, ‘किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा भारत’

जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद अब उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया और भी तेज़ हो सकती है। यह मामला न्यायपालिका में नैतिकता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर बहस का विषय बन चुका है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

21 seconds ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

1 hour ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago