देश

Tariff पर पीएम मोदी का करारा जवाब, ‘किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा भारत’

PM Modi Reaction on Tariff : भारतीय देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को टैरिफ (Tariff)  पर करार जवाब दिया है। इस बीच भारत और अमेरिका के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। भारत की हरित क्रांति के जनक प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन की 100 वीं जन्म जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने साफ शब्दों में जवाब दिया।

किसान लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा भारत

पीएम मोदी ने सम्मेलन में कहा, ”मुझे किसानों के हितों की रक्षा के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।” इस विषय में भारत ने अमेरिका को पहले ही स्पष्ट शब्दों में कहा दिया था कि वो कृषि और डेयरी सेक्टर के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस के साथ तेल व्यापार करने के लिए भारत पर 25 % टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसी बीच 25 % टैरिफ के साथ अमेरिका ने अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लगा दिया है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वे भारत पर रूस के साथ व्यापार करने के लिए अलग से जुर्माना लगाएंगे।

टैरिफ से जुड़ी पूरी जानकारी

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही थी, लेकिन यह अभी तक फाइनल नहीं हो सकी है। अमेरिका कृषि और डेयरी क्षेत्र को लेकर समझौता करना चाहता है और दबाव भी बना रहा था, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है।

अब अमेरिका ने रूस के नाम पर टैरिफ बढ़ा दिया है। ट्रंप को भारत का रूस से तेल खरीदना पसंद नहीं आ रहा है। ट्रंप ने इसको लेकर आपत्ति भी जाहिर की थी। ट्रंप ने पहले टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी और अब बुधवार (6 अगस्त) को आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए।

ये भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, आतंकवाद बढ़ाने वाली 25 Books बैन

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

26 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

47 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago