Kajal Aggarwal
Kajal Aggarwal : सोशल मीडिया के दौर में अफवाहों का फैलना अब आम हो चुका है। आए दिन फिल्मी सितारों को लेकर ऐसी-ऐसी खबरें वायरल हो जाती हैं, जो चौंकाने वाली होती हैं। हाल ही में साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल को लेकर भी एक चौंकाने वाली झूठी खबर सामने आई।
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक खबर वायरल हुई कि 40 वर्षीय काजल अग्रवाल का कार एक्सीडेंट हो गया है और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। देखते ही देखते यह अफवाह इतनी तेजी से फैली कि फैंस सदमे में आ गए और इंटरनेट पर हलचल मच गई।
जब यह खबर अभिनेत्री तक पहुंची तो उन्होंने खुद सामने आकर इस पूरी अफवाह पर विराम लगाया। काजल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था,
“मुझे ऐसी बेसिर-पैर की खबरें सुनने को मिलीं कि मेरा एक्सीडेंट हुआ है और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं। सच कहूं तो यह सुनकर मुझे हंसी आई क्योंकि यह पूरी तरह गलत है। भगवान की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं और अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा कर रही हूं। आप सभी से निवेदन है कि ऐसी फर्जी खबरों पर यकीन न करें और न ही इन्हें फैलाएं। अपनी ऊर्जा को सच्चाई और सकारात्मकता में लगाएं।”
Kajal Aggarwal
इन झूठी खबरों के बीच बुधवार को काजल अग्रवाल पहली बार पब्लिक प्लेस पर नजर आई। मुंबई में पैपराजी के कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया। वायरल तस्वीरों और वीडियोज में काजल ब्लैक टॉप और डेनिम जींस में कैजुअल अंदाज में नजर आई। वह मुस्कुराते हुए मीडिया को पोज देती दिखीं। उनकी ये झलकियां इस बात का सबूत हैं कि मौत की अफवाहें पूरी तरह झूठी थीं।
काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) के फैंस, जो उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे, अब राहत महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ताजा तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली और इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर नाराजगी भी जताई।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : अमाल मलिक बने घर के तीसरे कैप्टन, टास्क में छिड़ी सबसे बड़ी जंग!
यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी की मौत की झूठी खबर फैली हो। सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के ऐसी फर्जी सूचनाएं तेजी से वायरल हो जाती हैं। इससे न सिर्फ कलाकार और उनका परिवार परेशान होता है, बल्कि उनके चाहने वालों को भी मानसिक रूप से झटका लगता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…